Hindi Section A पद्य विभाग: Complete The Sentence

Hindi Question Bank - Correct Phrase Selection

प्रश्न बैंक (सही वाक्यांश चुनकर)

निम्नलिखित वाक्यों में से सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए:

पद्य 13 [द्वितीय परीक्षा के पाठ्यक्रम में से]

1. बिगड़ी हुई बात ऐसी है जैसे ...
  • (अ) टूटी हुई माला।
  • (ब) फटा हुआ दूध।
  • (क) सड़ा हुआ फल।
2. भगवान के लिए रहीम ने ...
  • (अ) 'दयावान' शब्द का प्रयोग किया है।
  • (ब) 'दीनबंधु' शब्द का प्रयोग किया है।
  • (क) 'मेहरबान' शब्द का प्रयोग किया है।
3. लोगों को ...
  • (अ) संपत्ति का सगा कहा गया है।
  • (ब) अपनों का सगा कहा गया है।
  • (क) विपत्ति का सगा कहा गया है।
4. सच्चे मित्र की कसौटी ...
  • (अ) बीमारी में होती है।
  • (ब) विपत्ति में होती है।
  • (क) मुसाफिरी में होती है।

पद्य 20

1. कवि की दृष्टि में सर्वाधिक महान ...
  • (अ) विज्ञान है।
  • (ब) स्वर्ग है।
  • (क) मनुष्य है।
2. मनुष्य चाहे तो धरती को ...
  • (अ) विकसित कर सकता है।
  • (ब) पहाड़ों में बदल सकता है।
  • (क) आकाश से जोड़ सकता है।
3. मनुष्य की भृकुटी में ...
  • (अ) सारा आकाश छिपा है।
  • (ब) तांडव का ताल छिपा है।
  • (क) मानवतावाद छिपा है।
4. मनुष्य की वाणी में ...
  • (अ) आकाश की पुकार है।
  • (ब) युग की पुकार है।
  • (क) ब्रह्मांड की पुकार है।

पद्य 22

1. भूषण और चंदरबरदाई ...
  • (अ) श्रृंगार रस के कवि थे।
  • (ब) वीर रस के कवि थे।
  • (क) श्रृंगार रस के कवि थे।
2. काव्य के अनुसार वीरता ...
  • (अ) हूणों की प्रसिद्ध है।
  • (ब) पांडवों की प्रसिद्ध है।
  • (क) वीर शिवाजी और महाराणा प्रताप की प्रसिद्ध है।
3. कामदेव आ पहुँचे हैं ...
  • (अ) गुलदस्ता लेकर।
  • (ब) फूलों से लदी सवारी लेकर।
  • (क) मदिरा लेकर।
4. दिग्-दिगन्त पूछ रहे हैं ...
  • (अ) वीरों का वसन्त कैसा हो?
  • (ब) वीरों का वसन्त कब आएगा?
  • (क) वसन्त के वीर कैसे है?

पद्य 24

1. हमारा जन्म कृतार्थ करने के लिए ...
  • (अ) जपमाला करना चाहिए।
  • (ब) सारी दुनिया का भ्रमण करना चाहिए।
  • (क) संतों की सेवा करनी चाहिए।
2. संतोष से ही ...
  • (अ) लड़ाई नहीं होती।
  • (ब) सबसे बड़ा सुख मिलता है।
  • (क) सबसे बड़ा दुश्मन भागता है।
3. सज्जन लोग सदा ...
  • (अ) तोड़ने का कार्य करते हैं।
  • (ब) जोड़ने का कार्य करते हैं।
  • (क) लड़ाने का कार्य करते हैं।
4. मृग की नाभि में ...
  • (अ) शक्ति होती है।
  • (ब) कस्तूरी होती है।
  • (क) जीव होता है।

उत्तर कुंजी (Answer Key)

पद्य 13: 1.(ब), 2.(ब), 3.(अ), 4.(ब)
पद्य 20: 1.(क), 2.(क), 3.(ब), 4.(ब)
पद्य 22: 1.(ब), 2.(क), 3.(क), 4.(अ)
पद्य 24: 1.(क), 2.(ब), 3.(ब), 4.(ब)

Comments

Popular posts from this blog

CONJUCTION

Adverb : Excercise

Essay : Trees Our Best Friends