उपसर्ग સમજૂતી 4

हिन्दी व्याकरण: उपसर्ग शब्द-कोष

हिन्दी उपसर्ग प्रयोगशाला

"शब्दों की शक्ति को पहचानें और अपनी भाषा को समृद्ध करें"

🌟 लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर सीखना ही सबसे बड़ा गुण है!

🚩 संस्कृत के महत्वपूर्ण उदाहरण

अति + अंत = अत्यंत
अर्थ: बहुत अधिक
अधि + पति = अधिपति
अर्थ: स्वामी या शासक
अनु + शासन = अनुशासन
अर्थ: नियमों का पालन
अभि + लाषा = अभिलाषा
अर्थ: इच्छा या कामना
उत् + पत्ति = उत्पत्ति
अर्थ: पैदा होना
दुर् + लभ = दुर्लभ
अर्थ: जो कठिनता से मिले
निर् + दोष = निर्दोष
अर्थ: बिना किसी दोष के
परि + क्रम = परिक्रमा
अर्थ: चारों ओर घूमना
प्र + हार = प्रहार
अर्थ: चोट मारना
वि + ज्ञान = विज्ञान
अर्थ: विशेष ज्ञान
सु + पुत्र = सुपुत्र
अर्थ: अच्छा बेटा
स्व + तन्त्र = स्वतन्त्र
अर्थ: अपना शासन (आजाद)

📙 हिंदी के महत्वपूर्ण उदाहरण

अन + पढ़ = अनपढ़
अर्थ: बिना पढ़ा-लिखा
अध + मरा = अधमरा
अर्थ: आधा मरा हुआ
कु + चाल = कुचाल
अर्थ: बुरी चाल
दु + बला = दुबला
अर्थ: कमजोर शरीर वाला
नि + हत्था = निहत्था
अर्थ: बिना हथियार के
बिन + बोला = बिनबोला
अर्थ: बिना बोले
भर + पूर = भरपूर
अर्थ: पूरा भरा हुआ
+ पूत = सपूत
अर्थ: अच्छा पुत्र
पर + पोता = परपोता
अर्थ: पोते का बेटा

🌍 विदेशी (उर्दू/फ़ारसी) के महत्वपूर्ण उदाहरण

कम + ज़ोर = कमज़ोर
अर्थ: जिसमें शक्ति न हो
खुश + बू = खुशबू
अर्थ: अच्छी गंध
गैर + कानूनी = गैरकानूनी
अर्थ: कानून के विरुद्ध
दर + असल = दरअसल
अर्थ: वास्तव में
ना + लायक = नालायक
अर्थ: योग्य न होना
बद + नाम = बदनाम
अर्थ: बुरी प्रसिद्धि
बे + होश = बेहोश
अर्थ: बिना होश के
ला + वारिस = लावारिस
अर्थ: जिसका कोई उत्तराधिकारी न हो
हम + सफर = हमसफर
अर्थ: साथ यात्रा करने वाला

Comments

Popular posts from this blog

CONJUCTION

Adverb : Excercise

Essay : Trees Our Best Friends